जागरण संवाददाता, मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। बोर्ड की ओर से सोमवार को जारी निर्देशों के अनुसार एक नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
इस वर्ष इसकी थीम ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ रखी गई है। सीबीएसई ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों से सप्ताह के दौरान शैक्षिक और जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित करने को कहा है।
बोर्ड के अनुसार स्कूलों में थीम से संबंधित बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को ‘इंटीग्रिटी प्लेज’ यानी सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई जाएगी। वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भ्रष्टाचार के सामाजिक प्रभाव और राष्ट्रीय विकास पर इसके दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को भी नैतिक मूल्यों, सत्यनिष्ठा और ईमानदारीपूर्ण कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर रहेगा।
निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं से जुड़ेंगे विद्यार्थी
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्कूलों में व्याख्यान, पैनल चर्चा, वा