बैठक में सघन बाजार क्षेत्र घोषित करने की मांग

जागरण संवाददाता, मेरठ। दैनिक जागरण के व्यवस्थित बाजार अभियान के तहत शनिवार को शहर सराफा बाजार स्थित महादेव मंदिर में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की सराफा व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि दीपावली तक कबाड़ी बाजार, प्याऊ चौराहा से घंटाघर तक दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

सुरक्षा के लिहाज से चार नए स्थानों (सिद्धिविनायक चौक, मोबाइल टावर चौक, ब्रह्माकुमारीज स्कूल चौक और ट्रांसफार्मर वाला चौक) पर पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। यह दोनों व्यवस्थाएं एक नवंबर से लागू हो जाएंगी। इसके अलावा टाउन हाल पार्किंग में नवनिर्मित शौचालय को सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा।

बैठक में सघन बाजार क्षेत्र घोषित करने की मांग

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव, एडीएम सिटी आदित्य प्रजापति के सामने मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे उठाए। कहा कि शहर सराफा बाजार, कागजी बाजार, नील की गली, कच्ची सराय, ठठेरवाड़ा, बाजार बजाजा, लाला का बाजार, आंशिक पत्थर वाला, नील की गली आदि क्षेत्रों को सघन बाजार क्षेत्र घोषित किया जाए।

Leave a Comment