2029 तक डिबार हैं ये स्कूल
पं. श्री जगन्नाथ प्रसाद, जय धनौला मां, श्रीमती भगवती देवी और श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज वर्ष 2029 तक डिबार रहेंगे।
मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले छह विद्यालय भी बाहर
- श्री शैल राज दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, राधानगर सिकंदरा
- श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज, रजौली किरावली
- न्यू शेरवुड पब्लिक इंटर कॉलेज, राजपुर
- श्रीमती चंद्रा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कृष्णा इन्क्लेव
- श्री सतीश चंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज और आरबीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भागूपुरा खंदौली
161 केंद्रों पर 375 आपत्तियां, दूरी बनी सबसे बड़ी परेशानी
बोर्ड ने 161 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की है। इनमें 12 राजकीय, 72 सहायता प्राप्त और 77 वित्तविहीन विद्यालय हैं। सूची पर कुल 375 प्रत्यावेदन मिले। इनमें 20 नए केंद्र बनाने, 30 धारण क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के आवंटन और 322 दूर केंद्र आवंटित होने से जुड़ी आपत्तियां हैं। केंद्र निरस्त कराने के दो प्रत्यावेदन और एक शिकायत पत्र भी मिला है।
यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग का गजब कारनामा, आगरा जेल में बंद शिक्षक को 10 महीने तक मिलती रही सैलरी