16 और 2026 के बीच घूमने लगती है. आ

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘Tu Hai Meri Kiran’ एक अलग तरह की कहानी लेकर आई है. फिल्म में टाइम ट्रैवल, प्यार और जुनून का मेल देखने को मिलता है. इसका आइडिया शुरुआत में काफी दिलचस्प लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म थोड़ी उलझने लगती है. खासकर दूसरे हाफ में कहानी को समझना मुश्किल हो जाता है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने किरण का किरदार निभाया है, जो एक मशहूर लेखिका है और अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है. उसकी शादी रियान से हुई है, जिसका किरदार अंकित गुप्ता ने निभाया है.

एक दिन किरण को एक पुराना फोन मिलता है. इस फोन के जरिए उसकी बात साल 2016 में रहने वाले समर से होती है. समर का किरदार जहीर इकबाल ने निभाया है. धीरे-धीरे समर किरण के प्रति जुनूनी हो जाता है और उसके अतीत को बदलकर उसकी जिंदगी में अपनी जगह बनाने की कोशिश करता है.

इसके बाद कहानी साल 2016 और 2026 के बीच घूमने लगती है. आगे क्या होता है और अतीत को

Leave a Comment